
टिहरी गढ़वाल में स्तिथ माँ सुरकंडा देवी मंदिर में संचालित रोपवे का संचालन फिलहाल 30 मार्च से 5 अप्रैल तक बंद रहेगा। सुरकंडा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाना है।
30 मार्च से पांच अप्रैल के बीच सुरकंडा देवी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा देवी तक लगभग डेढ़ किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करके पहुंचना होगा।