पौड़ी में सोमवार को 16 वर्षीय छात्र ने खुद को बंदूक से गोली मार ली। परिजनों ने घायल छात्र को जिला अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती करवाया है।
जानकारी के अनुसार, छात घर का इकलौता बेटा है। उसकी एक बड़ी बहन है। दोपहर में वह घर पर ही था। कुछ देर बाद वह अचानक कमरे में गया और पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद के सीने पर गोली चला दी।
बंदूक चलने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत कमरे में पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है।