कालसी में बुधवार को हरिपुर-कोटी-क्वानू- मीनस राजमार्ग पर लालढांग के पास एक लोडर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कते हुए टोंस नदी में गिर गया। दुर्घटना में विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंबाड़ी निवासी वाहन चालक अजय भाटी (26) की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया लोडर वाहन विकासनगर से त्यूणी राशन का सामान लेकर जा रहा था। सुबह करीब 8.00 बजे चालक के परिजनों ने थाने में संपर्क किया। उन्होंने बताया चालक त्यूणी के लिए निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। सूचना पर एसडीआरएफ के इकाई टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे। जिसके बाद एसडीआरफ ने तलाशी अभियान चलाया। वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था। चालक गंभीर से घायल हो गया था, उसकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना की जांच की जा रही है।