21 फरवरी को श्रीनगर पहुंचेंगे सीडीएस, एचएनबी विवि के कार्यक्रम में होंगे शामिल

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान आगामी 21 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय आएंगे। इस दौरान वह विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीडीएस जनरल अनिल चौहान के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों के लिए विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के सुचारु एवं सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।