स्मार्ट सिटी का काम कर रहे मजदूरों पर पथराव, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

स्मार्ट सिटी का काम कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों का रविवार देर रात झगड़ा हो गया। जिसमे लोगों ने मजदूरों पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में पांच मजदूर घायल भी हो गए हैं, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। काम कर रहे मजदूरों ने वहां पर जेसीबी लगाकर सड़क जाम करने की कोशिश की।


जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला।पथराव करने वालों के खिलाफ देर रात शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।घटना चकराता रोड पर बिंदाल पुल के पास की है। पुलिस की जानकारी के अनुसार यहां खोदाई में कई मजदूर लगे हुए थे। इस दौरान वहां पर पास की बस्ती के कुछ लोगों की साइकिल खड़ी थी।बताया जा रहा है कि कुछ मजदूरों ने लोगों से इन्हें हटाने को कहा इस बीच दोनों में विवाद बाद गया ।
जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि बस्ती के आठ-दस युवकों ने आकर पथराव कर दिया। इससे कुछ मजदूरों को चोट लगी है। आरोपिओं की तलाश की जा रही है।