प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, जानें मौसम का हाल

प्रदेश में मंगलवार से एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। 18 से 23 फरवरी तक पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा होने और चारधाम समेत ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है। इस बीच मैदानी क्षेत्रों में भी आंशिक रूप से बादल छाये रहने व कहीं-कहीं वर्षा की संभावना जताई जा रही है, जिससे अधिकतम तापमान एक से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।


सोमवार को प्रदेश में मौसम शुल्क रहा और धूप खिली रही। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं वर्षा होने और अधिक ऊंचाई वाली चोटियों में हिमपात हो सकता है। वहीं 20-21 फरवरी को पहाड़ी और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा होने के साथ चोटियों पर हिमपात होने का अनुमान है।