जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट के एक कर्मचारी का शव कमरे में मिला। मृतक मनोज जोशी ( 32 ) देवाल बाजार में किराए में रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से मनोज के परिजनों की उससे बात नहीं हो पाई थी। मां व बहिन ने मनोज को फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
![]()
शनिवार शाम को मनोज की बहन व मां ने कुछ लोगों को इसकी सूचना दी। कमरा अंदर से बंद होने से मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। पुलिस को मनोज का शव उसके कमरे में पर पड़ा मिला। मनोज बागेश्वर जिला के गरुड़ ब्लाक के जिनखोला गांव का निवासी था। छह माह पहले उसका विवाह हुआ था। वह हाईस्कूल श्रीकोट में चतुर्थ श्रेणी पद में कार्यरत था।