अंकिता भंडारी केस: वायरल ऑडियो मामले के चलते उर्मिला सनावर का मोबाइल चंडीगढ़ पहुंचा

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में ऑडियो वायरल करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर का मोबाइल फोन जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित सेंट्रल फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। साथ ही वॉयस सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब एसआईटी ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
पिछले दिनों पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें वीआईपी का जिक्र हुआ था।इस मामले में बहादराबाद, झबरेड़ा थाने के अलावा देहरादून में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और एसआईटी का गठन कर दिया गया था।
बीते सप्ताह उर्मिला सनावर ने कोर्ट पहुंचकर अपना मोबाइल फोन जमा करा दिया था और वॉयस सैंपल भी लिए गए थे। अब एसआईटी ने जांच के लिए मोबाइल फोन चंडीगढ़ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिया है।