अपने गांव में सुबह भ्रमण पर निकले सीएम योगी आदित्यानाथ

अपने गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव भ्रमण पर निकले। सीएम योगी के गांव भ्रमण की खबर सुनकर ग्रामीण और बच्चे उत्साह के साथ अपने घरों से निकलकर बाहर पंक्तिबद्ध खड़े हो गए।

इस दौरान घरों के बाहर खड़े बच्चों और ग्रामीणों से योगी आदित्यनाथ ने कुशलक्षेम पूछी। बच्चों और युवाओं ने योगी आदित्यनाथ के पैर छुए जबकि उम्र में वरिष्ठ लोगों को योगी ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। सीएम योगी बच्चों से खूब बातें करते नजर आए।