राजधानी के बसंत विहार में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की जताई जा रही है आशंका

बसंत विहार थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान दिगम्बर धीमान के रूप में बताई गई है, जो पॉक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, दिगम्बर 9 फरवरी को परिजनों को दोस्तों के साथ बाहर जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने 11 फरवरी को पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दिगम्बर की हत्या उसके ही कुछ दोस्तों ने बेसबॉल स्टिक से की है।
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है की पुलिस को मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं और संदिग्ध युवकों की पहचान कर ली गई है। पुलिस शव की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस टीमें जांच में जुटी हुई हैं, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जायेगा