साईं मन्दिर बहादराबाद के सामने छोटी नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पहचान न होने पर शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया गया।

मंगलवार शाम बहादराबाद साईं मन्दिर के सामने छोटी नहर में राहगीरों को एक शव दिखाई दिया। जिससे भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने आस-पास के निवासियों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बहादराबाद कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।