पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गणकोट के सुकोली गांव के 19 वर्षीय सैनिक सिक्किम में शहीद हो गए। वह गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनके दो साथी सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, सुकोली 19 कुमाऊं में लांस नायक विकास कुमार सिक्किम में तैनात थे। बीते 29 मार्च को वह अपने दो साथियों के साथ सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ और वह इसकी चपेट में आकर शहीद हो गए। उनके दो साथी सुरक्षित बच गए।
शहीद का पार्थिव शरीर जम्मू कश्मीर से दिल्ली तक विमान से लाया जा रहा है। वहां से पार्थिव शरीर एबुलेंस से उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। जवान के शहीद होने की जानकारी मिलने के बाद जिले में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम है। जवान का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार तक पिथौरागढ़ पहुंचने की उम्मीद है।