हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर देवभूमि के देवत्व को बचाने का लिया संकल्प

रामनगर के छोई स्थित हनुमान धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश से देवत्व को बचाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही उन्होंने भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन भी वितरित किया।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगर पहुंचें। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने पहले कोसी रोड स्थित बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। जिसके बाद मुख्यमंत्री छोई के हनुमान धाम पहुचें। इस दौरान उन्होंने हनुमान जी के 21 दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर पूजा अर्चना की। जिसके बाद उन्होंने भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन वितरित कर वह वापस देहरादून को लौट गए।