सहसपुर के जंगल में लकड़ी लेने गए व्यक्ति पर गुलदार ने किया हमला, मौत

देहरादून के सहसपुर के जंगल में गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है की ग्रामीण लकड़ी लेने के लिए जंगल गया हुआ था।
वहीं, जब व्यक्ति जंगल से वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। जिसके बाद तलाश करने के बाद जंगल में उसका क्षत-विक्षत शव मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।