
रुड़की की माउंट लिटेरा स्कूल की छात्रा निशिता ने 99.2% अंकों के साथ स्कूल में टॉप रैंक का स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर इसी स्कूल की आयशा ने 98.8% अंक हासिल किए। वहीं, सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चार छात्राओं ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
जौनसार पब्लिक स्कूल चकराता की छात्रा स्वर्णिका राणा ने 99.2% लाकर स्कूल टॉप किया। उन्होंने दो सब्जेकट में 100 तो दो में 99 अंक हासिल किए।