श्रीनगर में जाख रोड पर एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर 25-30 फीट गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ड्राइवर को ट्रक से निकाला लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या श्रीनगर से डामर लेकर जाखी रोड पर निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। इस दौरान वह पाली नामक तोक के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ था। पुलिस टीम व स्थानीय लोगों की सहायता से चालक को ट्रक के अंदर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। शव की पहचान विपिन पुत्र दर्शन लाल निवासी ग्राम हॉट जनपद चमोली के रूप में हुई।