अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने का आरोप

सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और रंगदारी की प्राथमिक की दर्ज कराई थी।


एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि रानीपुर कोतवाली पुलिस की टीम ने सहारनपुर से उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।