Chardham Yatra: नहीं बढ़ेगा केदारनाथ हेली सेवा का किराया, टेंडर प्रक्रिया शुरू

आगामी चारधाम यात्रा में हेली सेवा संचालन के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) तैयारियों में जुट गया है। केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन इस बार हेली सेवा के किराए में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। हेली यात्रा काे सुरक्षित बनाने के लिए केदारनाथ, बदरीनाथ धाम में एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर लगेंगे। इससे मौसम की सही समय पर सटीक जानकारी मिलेगी।


इस साल चारधाम यात्रा अप्रैल से शुरू होगी। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे जबकि केदारनाथ के कपाट खुलने की महाशिवरात्रि के दिन तय होगी।केदारनाथ हेली सेवा के लिए सबसे ज्यादा मांग रहती है लेकिन बीते वर्ष उत्तरकाशी व केदारघाटी में दो बड़े हेलिकॉप्टर हादसों ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे। इस बार डीजीसीए व यूकाडा हेली सेवा संचालन में सुरक्षा मानकों को लेकर सतर्क है।
केदारनाथ हेली सेवा का आने व जाने का किराया
गुप्तकाशी से केदारनाथ 12,444 रुपये
फाटा से केदारनाथ 8,842 रुपये
सिरसी से केदारनाथ 8839 रुपये