उत्तराखंड के पौड़ी में गुलदार का आतंक, 10 स्कूलों में की गई 03 दिन की छुट्टी

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन 10 विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है।


शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा एवं बीरोंखाल मनोज कुमार जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने इस संबंध में निर्देश दिए है। इसके बाद न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित राप्रावि पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी और जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा एक से लेकर 12 तक के विद्यालयों में 04 अप्रैल (शनिवार), 05 अप्रैल रविवार और 06 अप्रैल (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।