गैस सिलिंडर न मिलने पर आक्रोशित लोगों ने शिमला बाईपास पर लगाया एक घंटे जाम किया हंगामा

गैस सिलिंडर न मिलने से आक्रोशित लोगों ने देहरादून शिमला बाईपास पर जाम लगा किया हंगामा। गैस एजेंसी संचालक और आपूर्ति विभाग के खिलाफ लोग नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने बताया शिमला बाईपास नया गांव चौकी क्षेत्र में पहुंची लोगों की भीड़ को रोकना मुश्किल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खोला जा सका।


एलपीजी की कालाबाजारी रोकने और शतप्रतिशत होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के लिए बुधवार को जिले में कई जगहों पर क्यूआरटी ने छापे मारे। इस दौरान टीमों ने एलपीजी की मांग, आपूर्ति आदि गतिविधियों को देखा। इस टीमों ने स्वास्तिक गैस एजेंसी, वेली गैस एजेंसियों सहित कई एजेंसियों पर औचक निरीक्षण किया। और सिलिंडरों का स्टॉक और कितने सिलिंडर बांटे गए हैं कि जानकारी ली गई। निर्देश दिए गए कि किसी भी सूरत में गैस वितरण करने में लापरवाही न बरती जाए।