सिंचाई विभाग कालोनी में चोरों ने एक मकान को खंगाल डाला। चोरों ने मकान की आलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात साफ कर दिये। वारदात को अंजाम देते समय परिवार के लोग छत पर धूप सेंक रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सिंचाई विभाग कालोनी निवासी डोडी चौहान सिंचाई विभाग में कर्मचारी हैं। शुक्रवार को वह डयूटी पर गये थे। घर में उनकी मां, पत्नी और बच्चा था। सुबह करीब दस बजे सभी लोग छत पर धूप सेंकने के लिए चले गये। इसी बीच चोर घर में दाखिल हो गये। और चोरों ने कमरों का कोना-कोना खंगाला। चोरों ने आलमारी का ताला और आलमारी से उनकी पत्नी और मां के मांग टीका, नथ, गले का हार, कानों के झुमके, पैंडल, दो सोने की चेन, अंगूठी और बच्चे के गले की चेन, पाजेब समेत लाखों रुपये के जेवरात समेट लिये है। कुछ देर बाद जब वह छत से नीचे आई तो उन्हें घटना का पता चला। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।