
हल्द्वानी के भाखड़ा पुल के पास भीषण एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। हादसे में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अचानक स्कूटी सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से हादसे में 20 वर्षीय भावना निवासी चकलुआ की मौत हो गई जबकि उनकी साथी नेहा निवासी लामाचौड़ गंभीर रूप से घायल हो गई है ।अभी फिलहाल घायल नेहा को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उनका सुचारु रूप से इलाज चल रहा है।