
दिव्यांशु के परिजनों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर मुजफ्फरनगर क्षेत्र के लोगों के कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें लोग देहरादून कूच की बात कह रहे हैं। दिव्यांशु के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस पर विरोध जताते हुए तीन मार्च को देहरादून कूच किया जाएगा।
पुलिस दिव्यांशु हत्याकांड में शामिल फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अब आरोपियों के खिलाफ इनाम घोषित किया जाएगा। इसके अलावा गैर जमानती वारंट जारी करने की भी तैयारी है।