दून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू, जिसके बाद 12-14 घंटे का सफर अब एक घंटे में होगा पूरा

एलाइंस एयर की ओर से आज बृहस्पतिवार से देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू की गई है । जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया । साथ ही उन्होंने एलायंस एयर की उड़ान में सवार यात्रियों से मुलाकात की।


इस फ्लाइट को हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। एलाइंस द्वारा करीब 42 सीटर विमान से इस सेवा को शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान शुरू होने से से गढ़वाल और कुमाऊं के बीच में हवाई सफर करने वाले पैसेंजरों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पिथौरागढ़ का 12-14 घंटे का सफर मात्र एक घंटे में पूरा होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विज़न से प्रेरित होकर हमने एक मार्गदर्शक सिद्धांत अपनाया है। एक बार कोई प्रोजेक्ट शुरू हो जाए, तो वह बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ना चाहिए। यह पहल निस्संदेह इस क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में अभूतपूर्व सहयोग प्रदान करेगी।