पिथौरागढ़ जिले के थल थाना क्षेत्र में पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि पूर्व में भी आरोपी ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था।
मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पति पर अपनी ही 14 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत ने कहा कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि पूर्व में भी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के भय से वह आपबीती किसी को नहीं बता सकी और चुप रही। बताया कि पीड़िता आठवीं की छात्रा है।