बदरीनाथ कंचन गंगा के ऊपर कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटने की घटना बताई जा रही है। बताया जा रहा है की कंचनगंगा नाले में ग्लेशियर टूटकर आया है। हालांकि कोई नुकसान की खबर नहीं है। ग्लेशियर टूटकर आने की घटना पहली बार नहीं है। उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि गिले्शियर एवं चट्टान टूटी है। लेकिन कोई नुकसान की बात सामने नहीं है।