महिला डॉक्टर को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट के बाद घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज

महिला डॉक्टर ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के तुरंत बाद से ही उसे कम दहेज लाने पर परेशान किया जाता था।
दून की महिला चिकित्सक ने बताया कि उनकी शादी सहारनपुर के एक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें दहेज को लेकर बार-बार अपमानित किया जाता था और घर बनाने के लिए मायके से पैसे लाने का दबाव डाला जाता था।