मुजफ्फरनगर के बीटेक छात्र की फावड़े से मारकर हत्या, हिरासत में तीन युवक

देहरादन के प्रेमनगर क्षेत्र केहरी गांव में छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद में एक छात्र की मौत हो गई। वारदात के बाद तीन छात्र हिरासत में लिए गए हैं।

सोमवार रात करीब 8:30 बजे दिव्यांशु अपने दोस्तों के साथ केहरी गांव स्थित ‘बावा की रसोई’ में खाना खाने गया था। वहां पहले से मौजूद दूसरे गुट के छात्रों के साथ उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि करीब 15-20 छात्रों ने साजिश के तहत लाठी-डंडों और फावड़े से दिव्यांशु पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में दिव्यांशु के सिर पर फावड़े से गहरा वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद युवक को दून अस्पताल रैफर किया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात मुजफ्फरनगर के भोपा निवासी, दिव्यांशु जाटराना (22) की मौत हो गई है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के युवक एक निजी संस्थान में छात्र है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसके चलते सोमवार रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ। घटना में शामिल तीनयुवकों को हिरासत में लिया गया है।