
वॉशरूम वाटर हीटिंग रॉड से पानी गर्म करते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई। शुक्रवार समय तहसील बड़कोट के ग्राम सुनाल्डी की मीना देवी (55) वॉशरूम में वाटर हीटिंग रोड में पानी गर्म कर रही थी। तभी वो अचानक करंट की चपेट में आ गई। जिसके बाद उनके परिजनों द्वारा महिला को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में लिजाया गया । जहां चिकित्सकों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया।