शॉर्ट सर्किट से निरंजनपुर मंडी में तीन दुकानों में लगी आग

देहरादून के निरंजनपुर मंडी में अचानक तीन दुकानों में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी । आग लगने का कारण एक दुकान में अचानक शोर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है । शार्ट सर्किट होने के बाद आग तीन दुकानों तक पहुंच गई। बताया जा रहा है की जिन दुकानों में आग लगी तीनो दुकानें फल की हैं। जिस समय आग लगी उस समय दूकान में एक व्यक्ति फंस गया था, जिसे सकुशल निकाल लिया गया है ।