सैकोट की महिलाओं ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब बंद का लिए फैसला, उल्लंघन करने पर 50 हजार का सख्त जुर्माना

दशोली विकास खंड के ग्राम पंचायत सैकोट की महिला मंगल दल ने गांव में सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने व पिलाने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया है। बैठक कर महिलाओं ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया कि किसी भी सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने पर संबंधित परिवार पर 50000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।प्रस्ताव पारित किया गया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत शराब पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
गांव में शराब पीकर माहौल बिगाड़ने और सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने व पिलाने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। कहा गया कि समय-समय पर गांव में शराब के विरोध में जागरुकता रैली भी आयोजित की जाएगी। महिलाओं ने बैठक के बाद टेंटुणा, सैकोट से होते हुए आमखेत मालधार तक जागरुकता रैली भी आयोजित की।