हरिद्वार-ऋषिकेश में आज से वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू

चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश में आज से वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऋषिकेश में पूजा अर्चना के बाद वाहन स्वामियों को वाहनों के ग्रीन कार्ड उपलब्ध कराए गए। शांतिकुंज हरिद्वार से आए वेदपाठी ब्राह्मणों की टीम से भजन, कीर्तन और हवन करवाया।


उप परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह, शैलेश तिवारी, राजीव मेहरा, और आरटीओ प्रवर्तन अनीता चमोला, आरटीओ संदीप सैनी, एआरटीओ रावत सिंह कटारिया, आरआई प्रदीप रौथान हवन में आहुति डाली। उसके बाद ग्रीन कार्ड जारी किए। आज पहले दिन 15 वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी किए गए।
ऋषिकेश एआरटीओ (प्रशासन) ऋषिकेश रावत सिंह कटारिया ने बताया कि ग्रीनकार्ड पोर्टल पर निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही वाहन स्वामी अपने वाहनों का परिवहन कार्यालय से ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।