जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में महासू देवता का जागड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया।जिसके चलते हजारों श्रद्धालुओं ने देवता के दर्शन किए। कालसी तहसील क्षेत्र के दोपहर में दसऊ गांव में विराजमान चालदा महासू महाराज शाही स्नान के लिए पालकी में मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाए गए। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने भी देव दर्शन किए। बताय जा रह है कि करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने चालदा महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
करीब एक बजे देव चिह्न मंदिर परिसर से बाहर लाए गए। गांव के पास देव स्रोत पर देव चिह्न को स्नान कराया गया। फिर करीब तीन घंटे बाद देवता और देव पद चिह्न मंदिर में विराजमान कराए गए। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु देव दर्शन कर मनोकामना सिद्धि के लिए प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने छत्र धारी चालदा महासू देवता मंदिर में देव दर्शन कर देवता को चादर चढ़ाई। वहीं इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने भी सपरिवार सहित देव दर्शन किए।