
उत्तराखंड में चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) आठ जून से शुरू होगा। जानकारी के अनुसार, 29 मई से सात जून तक तैयारी और प्रशिक्षण होगा। आठ जून से सात जुलाई तक बीएलओ घर-घर का दौरा करेंगे। वहीं, ड्राफ्ट 14 जुलाई को जारी होगा। 14 जुलाई से 13 अगस्त तक आपत्ति की सुनवाई होगी। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को जारी होगी।