गंगोत्री धाम में यूपी से दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु की हार्ट अटैक से हुई मौत

गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य खराब होने पर महिला को चिकित्सालय में भर्ती करवाया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


रामेश्वरी देवी (59) रोहता आगरा उत्तर प्रदेश बृहस्पतिवार को गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई थीं। स्नान के दौरान उनका स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों द्वारा विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में उन्हें भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने में वहीं दम तोड़ दिया और उनकी मृत्यु हो गई।
शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है। गंगोत्री धाम में यह दूसरी मौत है, जबकि यमुनोत्री धाम को भी देखा जाए तो दोनों धामों में अब तक कुल 12 श्रद्धालुओं की मौतें हो चुकी हैं।