पौड़ी मुख्यालय से सटे गुलदार प्रभावित बमठी गांव समेत चरधार संकुल के 12 विद्यालयों में 24 व 25 अप्रैल को अवकाश रहेगा। संकुल के सभी विद्यालय अब सोमवार को खुलेंगे। बीईओ ने इन संकुल के छात्र छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के निर्देश दिए हैं।

बीईओ मास्टर आदर्श ने आदेश जारी कर बताया कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए चरधार संकुल के 12 विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिसमें राउप्रावि व प्रावि गिरगांव, राउप्रावि व प्रावि छतकोट, राइंका क्यार्क, प्रावि चरधार, प्रावि ओणी, प्रावि बमठी, प्रावि केसुंदर, प्रावि सिरोली व सचकिलो और जू.हा भगतराम न्यू मॉडर्न सत्यखाल शामिल हैं।
घटना से आक्रोशित क्षेत्रवासिओ ने वन विभाग पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि डीएफओ लीसा विदोन कार्यक्रमों में व्यस्त हैं जबकि आए दिन उनके क्षेत्र में ही गुलदार लोगों को मार रहा है। घेराव करते हुए उन्होंने बताया कि इसी क्षेत्र में अभी तक तीन से चार लोगों को गुलदार मार चुका है। उन्होंने वन मंत्री से गांव में प्राइवेट शूटर तैनात करने, क्षेत्र को संवेदनशील घोषित करने, स्थानीय युवाओं की टीम गठित कर गुलदार चिह्नित करने की मांग उठाई।