चार सितंबर को होने वाले सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश की 13 महिलाओं को दिया जाएगा तीलू रौतेली पुरस्कार

प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण चार सितंबर को किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस साल प्रदेश भर से कुल मिलाकर 13 महिलाओं का चयन किया गया है। इसके अलावा 33 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पुरस्कार दिया जाएगा। यह आयोजन चार सितंबर को आईआरडीटी के सभागार में किया जाएगा।