पैंडुला गांव में हादसा, घर की ओर बढ़ रही जंगल की आग को रोकने गई महिला की झुलसने से मौत

जंगल की आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। विकास खंड कीर्तिनगर जिला टिहरी गढ़वाल के ग्राम पंचायत पैंडुला की अंजू देवी (50 वर्ष) की जंगल की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
पूर्व प्रधान सुनय कुकसाल ने बताया कि महिला घर से करीब 150 मीटर दूर जंगल की तरफ से घर की ओर आ रही आग को बुझाने गई थी। आग बुझाते समय वह बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसकी भनक तब लगी जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी।