बद्रीनाथ धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, हेलिपैड पर भक्तों ने किया जोरदार स्वागत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री 6 मई 2026 को बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां हेलिपैड पर भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया। उत्तराखंड पहुंचे बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। बदरीनाथ धाम पहुंचने से पहले धीरेंद्र शास्त्री का हैलीपैड पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

इसके बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच धीरेंद्र शास्त्री बदरी विशाल के मंदिर पहुंचे। फिर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। धीरेंद्र शास्त्री बदरीनाथ धाम में साधु-संतों से भी मिले। वे बदरीनाथ की पवित्र वादियों में कुछ दिनों तक रुककर गुप्त साधना (मेडिटेशन) करेंगे, जिसके दौरान वे बाहरी दुनिया और मीडिया से दूर रहेंगे।

इस मौके पर धीरेंद्र शास्त्री खाक चॉक के बाबा बालक नाथ के आश्रम गए। वहीं बागेश्वर बाबा के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को देखने के लिए स्थानीय सहित यात्रियों की भारी भीड़ जुटी। उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को कंधे पर बैठाकर उनके साथ बाल लीला की। धीरेंद्र शास्त्री ने बदरीनाथ धाम को दिव्यतम धाम बताते हुए कहा कि भगवान बदरीनाथ के दर्शन जरूर करें।