
रायपुर की भगत सिंह कॉलोनी में नाले के किनारे एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कुछ देर पहले वह व्यक्ति इसी जगह घूम रहा था, इसके बाद अचानक इसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।अभी शिनाख्त नहीं पाई है। वहीं, मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है।