सड़कों पर उतरी मातृशक्ति ने भरी हुंकार, सीएम धामी भी पहुंचे

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की महिला आक्रोश मशाल यात्रा में गांधी पार्क में बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट हुई। इस दौरान सीएम धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंत्री रेखा आर्या समेत कई नेता पहुंचे। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी योजनाएं महिला शक्ति को ध्यान में रखकर शुरू की। इस बार 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया। मंशा थी कि 2029 तक ये महिला आरक्षण लागू हो जायेगा लेकिन आप देख रहे होंगे कि इन विपक्षी दलों ने इसमें बाधा बनने का काम किया। जो दिन देश में स्वर्णिम हो सकता था, इन्होंने नहीं होने दिया।


यहां भी विरोध कर रहे। पता ही नहीं कि देश संविधान के आधार पर चलता है। जब उत्तराखंड का राज्य आंदोलन चल रहा था उस समय हमारी माता बहनों के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार ने कैसा व्यवहार किया।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुझे कहते हुए दुख है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस कुशलता के साथ इस अधिनियम को सदन में रखा था, कांग्रेस और पूरे विपक्ष ने इसे पास नहीं होने दिया। हम 2029 में महिलाओं को आरक्षण देना चाहते थे, इसलिए सदन में ये संशोधन लाए। वहीं, मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कांग्रेस, सपा समेत सभी विपक्षी दलों ने ये बिल गिराने के बाद मेज थपथपाकर कुटिल मुस्कान दिखाई। आजनये आक्रोश यात्रा महिलाओं की सड़कों पर उतरी है। वो समय जल्द आएगा जब हम महिलाएं इस विपक्षी दलों को विधानसभा या संसद में नहीं पहुंचने देंगे।